Suryakumar Yadav: कप्तान सूर्याकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने गुरुवार (7 मई 2026) को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। मुंबई टीम का अगला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है खबर आई है कि सूर्यकुमार यादव कुछ निजी कारणों से रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए हैं।
आईपीएल का 19वां सीजन सूर्यकुमार यादव के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा लेकिन पिता बनने की बड़ी खुशी मिली है। परिवार के साथ रहने की वजह से दो दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से बाहर बैठ सकते हैं।
2016 में की थी शादी
भारत टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। वे आरए पोडार कॉलेज ऑफ ई-कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में पढ़ते थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी। कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में वे एक-दूसरे के बंधन में बंध गए। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीर साझा करते रहते हैं और देविशा समय-समय पर मुंबई इंडियंस और इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया को सपोर्ट करने मैदान में आती रहती हैं।
सूर्या ने सोशल मीडिया पर लिखा 'इट्स अ गर्ल'
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारे पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें 'इट्स अ गर्ल' (It's a Girl) लिखा हुआ है, इससे पता चलता है कि उनके घर बेटी हुई है। यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं।
Created On :   8 May 2026 1:35 AM IST












