IPL news: दिल्ली के बल्लेबाजों ने केकेआर के सामने कर दिया सरेंडर, कप्तान बोले अब हमारा खेल हुआ खत्म अब अलगे सीजन मिलेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 51वां मुकाबला में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 8 विकेट ले दर्ज की जीत। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैच में मिली हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल बेहद ही निराश दिए। आइए जानते हैं इंटरव्यू के दौरान उन्होंने क्या कहा?
हार के बाद क्या बोले अक्षय पटेल?
दिल्ली की 7वीं हार के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने रन उम्मीद से कम बनाए और साथ ही स्पिनरों ने भी काफी गलतियां कीं। पिच जिस तरह से बर्ताव कर रही थी उसे देखते हुए मुझे लगता है कि स्पिनरों ने गलतियां कीं हैं। हालांकि, इसके साथ ही अगर आप ध्यान दें तो हमने 2-3 ओवर में 5 विकेट गंवा दिए उसके बाद मुझे लगा है कि हमने यहीं से मुकाबला गवां दिया है। शायद हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी यही हुआ था, हमने अच्छी शुरुआत की थी, और फिर अचानक विकेटों का पतन ही हमारी हार का मुख्य कारण बना।'
अक्षर ने आगे कहा, 'देखिए, आप इसे मुश्किल तरीके से हल नहीं कर सकते। जब आशुतोष और मैं बैटिंग कर रहे थे तो हम सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की तो अगले बल्लेबाज के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह सही माइंडसेट अपनाना ज्यादा जरूरी है। भले ही आप एक या दो विकेट खो दें फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि यही अपनाने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर के लिए दबाव झेलना होगा।'
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी कोलकाता ने 14.2 ओवर में 2 विकेट गवां कर टारगेट को हासिल कर लिया। फिन एलन ने खेली तूफानी पारी। उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन बनाए।
Created On :   9 May 2026 12:28 AM IST












