IPL News: 22 साल के खिलाड़ी ने 10 साल पुराने रिकॉर्ड को कर दिया ध्वस्त, तूफानी पारी खेल रच दिया इतिहास

22 साल के खिलाड़ी ने 10 साल पुराने रिकॉर्ड को कर दिया ध्वस्त, तूफानी पारी खेल रच दिया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 49वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने एतिहासिक पारी खेली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने निर्धारित 20 ओवर में 236 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) बीस ओवर में सिर्फ 202 रन ही बना सकी। इस हार का मुख्य कारण पंजाब के शुरुआत के टॉप बल्लेबाजों का आउट होना और फिल्डरों द्वारा कैच छोड़ना। टीम मैच हार गई लेकिन कोनोली ने शतक जड़ कर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

कूपर कोनोली ऐसे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र (22 साल) में शतक लगाया है। इनके पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के पास था। उन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया था। उस समय उनकी उम्र 23 साल थी, दस साल तक यह रिकॉर्ड डिकॉक के पास था, लेकिन 4 मई को कोनोली ने तोड़ दिया।

कोनोली ने 59 गेंदों में 8 छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए. उनके आलावा पंजाब का एक भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। प्रियांश आर्या (1) और प्रभसिमरन सिंह (3) की ओपनिंग जोड़ी तो दूसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गई थी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी सिर्फ 5 रन बना कर पवेलियन लौट आए।

IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी

22 साल 257 दिन- कूपर कोनोली (PBKS vs SRH)- 2026

23 साल 122 दिन- क्विंटन डिकॉक (DC vs RCB)- 2016

23 साल 153 दिन- डेविड वार्नर (DC vs KKR)- 2010

23 साल 330 दिन- डेविड मिलर (PBKS vs RCB)- 2013

23 साल 352 दिन- कैमरून ग्रीन (MI vs SRH)- 2023

Created On :   7 May 2026 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story