RR vs GT Match Preview: IPL में आज देखें राजस्थान vs गुजरात, जीत की हैट्रिक लगा चुकी टाइटंस के पास रॉयल्स को पीछे छोड़ने का मौका, जयपुर में मुकाबला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के पास पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। गुजरात पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार लय में है। वहीं, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है।
यह भी पढ़े -ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। RR ने 3 और GT ने 6 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में राजस्थान 6 रन से जीता था।
पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। बल्लेबाज सेट होने के बाद बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है।
आज जयपुर में बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं
आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। मैच शुरू होने पर तापमान 32°C से 37°C के बीच रहने की उम्मीद है और आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया।
यह भी पढ़े -मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा, ऋषि कपूर की शानदार ड्राइविंग स्किल्स ने दामिनी में कठिन दृश्य की शूटिंग करने में की थी मदद
Created On :   9 May 2026 2:04 PM IST












