IPL News: जोफ्र आर्चर के खराब प्रदर्शन पर जायसवाल बोले अब तक उनका फॉर्म शानदार रहा , जल्द ही वापसी करेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 77 रनों से हार मिली। जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान टीम के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाईटंस (GT) ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी राजस्थान ने 16.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी।
जायसवाल ने जोफ्रा आर्चर का किया बचाव
जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में 11 गेंदें डाली और 18 रन दिए। 3 ओवर में आर्चर ने 46 रन लुटा दिए। उनका बचाव करते हुए कप्तान यशस्वी जायसवाल ने कहा, 'यह क्रिकेट है। हम सब जानते हैं जब आपका दिन नहीं होता तो आप अपनी मर्जी के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाते। लेकिन मुझे लगता है कि वह हमारे लिए अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह बहुत जोरदार वापसी करेंगे।'
पावरप्ले में गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी बैटिंग की। इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने राजस्थान को दबाव में ला दिया। इस दौरान बस हम यही सोच सकते थे कि बाउंड्री या बड़े शॉट्स को कैसे रोकें। लेकिन उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
गुजरात की इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। राजस्थान के खिलाफ इतनी बड़ी जीत मिलने से प्लेऑफ में जाना पूरी तरह से तय हो गया है। वहीं दूसरी तरफ हारने वाली आरआर की बात करें तो वह टॉप - 4 से बाहर हो गई है।
Created On :   10 May 2026 12:57 AM IST












