Ishan Kishan Records: तिरुवनंतपुरम में आया ईशान किशन का तूफान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

तिरुवनंतपुरम में आया ईशान किशन का तूफान, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
5वें टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। 5वें टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से मात दी। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के और 6 चौके लगाए।

भारत के लिए पांचवां सबसे तेज शतक

ईशान किशन ने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से पांचवां सबसे तेज शतक है। उनसे पहले रोहित शर्मा (35 गेंद), अभिषेक शर्मा (37 गेंद), संजू सैमसन (40 गेंद) और तिलक वर्मा (41 गेंद) हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन नवाज और श्रीलंका के कुसल परेरा के नाम संयुक्त रूप से था। जिन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 गेंदों में शतक लगाया था। ईशान की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जो कि टी20 इंटरनेशनल में इंडिया तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

अपनी पारी में ईशान किशन ने 10 छक्के लगाए। किसी टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बैटर्स की सूची में ईशान ने रोहित शर्मा और संजू सैमसन की बराबरी कर ली है। भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 सिक्स लगाए थे।

Created On :   31 Jan 2026 11:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story