WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने रचा इतिहास, WPL के इतिहास में पहली बार मुंबई को हराया, एलिमिनेटर में बनाई जगह

गुजरात जायंट्स ने रचा इतिहास, WPL के इतिहास में पहली बार मुंबई को हराया, एलिमिनेटर में बनाई जगह
गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर में प्रवेश कर लिया है। टीम ने WPL के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस को हराया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर में प्रवेश कर लिया है। टीम ने WPL के इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस को हराया है। गुजरात की इस 11 रन की जीत की सबसे बड़ी हीरो लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम रहीं। जिन्होंने पहले बैटिंग से 44 रन का योगदान दिया और फिर दो विकेट भी झटके।

गुजरात ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में बेथ मूनी के रूप में टीम ने बड़ा विकेट खो दिया। यहां से सोफी डिवाइन और अनुष्का शर्मा ने टीम ने स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। अनुष्का 33 और डिवाइन ने 25 रन की पारी खेली।

इसके बाद कप्तान एश्ले गार्डनर ने जॉर्जिया वेयरहम के साथ शानदार बैटिंग करते हुए टीम के स्कोर को 167 रन तक पहुंचाया। गार्डनर ने 46 और वेयरहम ने 44 रन बनाए। मुंबई की तरफ से अमीलिया कर सबसे सफल बॉलर रहीं, उन्होंने दो विकेट लिए।

मुंबई की खराब शुरुआत

168 के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने 37 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। हैली मैथ्यूज 6, नैट सिवर-ब्रंट 2 और सजीवन साजना 26 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अमीलिया केर के साथ साझेदारी कर टीम के स्कोर को 80 के पार पहुंचाया। अमीलिया कौर के आउट होने के बाद अमनजोत कौर और संस्कृति गुप्ता भी जल्द ही आउट हो गईं।

हरमन की फिफ्टी हुई बेकार

केवल हरमनप्रीत ही गुजरात की बॉलिंग का सामना कर सकीं। उन्होंने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। वह 82 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। गुजरात की तरफ से सोफी डिवाइन और वेयरहम ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए।

Created On :   31 Jan 2026 1:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story