BCB Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बड़ा उलटफेर, अमीनुल इस्लाम प्रेसिडेंट के पद से हटाए गए, यह दिग्गज क्रिकेटर संभालेगा कमान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बड़ा उलटफेर, अमीनुल इस्लाम प्रेसिडेंट के पद से हटाए गए, यह दिग्गज क्रिकेटर संभालेगा कमान
टी20 वर्ल्डकप विवाद मामले में बांग्लादेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में बड़ा उलटफेर हुआ है। टी20 वर्ल्डकप विवाद के बाद बांग्लादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को हटा दिया है। वहीं अगला चुनाव होने तक बोर्ड के कामकाज को संभालने के लिए एड-हॉक कमेटी बनाई गई है, जिसका अध्यक्ष पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बनाया गया है। इसके साथ ही 37 साल के तमीम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। यही कमेटी तय समय में बोर्ड के अगले चुनाव कराएगी। बता दें कि NSC बांग्लादेश सरकार के अंतर्गत काम करती है।

एड-हॉक कमेटी होंगे इतने मेंबर

एड-हॉक कमेटी में 11 मेंबर होंगे, अध्यक्ष की जिम्मेदारी तमीम इकबाल संभालेंगे। इनमें अथर अली खान, राशना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, मिनहाजुल आबेदीन नन्नू, इशराफिल खुसरू, तंजिम चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा शामिल हैं।

अमीनुल को हटाने की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीमुल को अध्यक्ष पद से हटाने की वजह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खड़ा हुआ विवाद है। उस वक्त उन्होंने बांग्लादेश टीम को भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि भारत की जगह बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में शिफ्ट हों। ऐसा उन्होंने तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान के आईपीएल से हटाए जाने के विरोध में किया था।

हालांकि आईसीसी ने उनकी यह बात नहीं मानी और सजा के तौर पर बांग्लादेश को टी20 वर्ल्डकप से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी थी। इसके बाद बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने इसकी जांच कराई थी।

Created On :   7 April 2026 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story