IPL 2026: टीम ने गवां दिए थे 3 विकेट, सरफराज ने 4 नंबर पर उतर कर रच दिया इतिहास, पावरप्ले में खेली तूफानी पारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग IPL 2026 में कुल दस टीमें खेल रही हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ऐसी टीम है जिसने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा। तीसरा मैच रविवार (5 अप्रैल) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बेंगलुरु ने 250 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने शुरुआत में ही 3 विकेट खो दिए थे। उसके बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने मैदान में उतरे सरफराज खान ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने 4 नंबर पर खेलते हुए पावरप्ले में अर्धशतक लगाया। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज है।
सरफराज ने टिम को संभाला
टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब थी। CSK के टॉप तीन बैटर्स संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे 17 रन बना सके। चेन्नई का 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन था। उसके बाद क्रीज पर आए सरफराज खान ने टीम के स्कोर को बढ़ाने में अहम रोल अदा किया। उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का था।
एक समय पर चेन्नई की स्कोर 30 रन पर 3 विकेट था उसके बाद टीम का 77 रन तक कोई विकेट नहीं गिरा। उसम समय बल्लेबाजी कर रहे थे सरफराज खान। उनकी इस पारी ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। आईपीएल में 4 नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Created On :   6 April 2026 5:33 PM IST












