IPL Records: रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रचा इतिहास, धोनी को पीछे छोड़ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रचा इतिहास, धोनी को पीछे छोड़ बने सिक्सर किंग
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़ दिया है। अब वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। इसके साथ ही वह किसी एक टीम के खिलाफ भी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले इंडियन प्लेयर भी बन गए हैं। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में 26 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला। सिक्स जड़ते ही उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

रोहित शर्मा बने नंबर वन

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले रोहित शर्मा और धोनी के नाम दिल्ली के खिलाफ 50-50 सिक्स दर्ज थे। मैच में एक सिक्स लगाते ही रोहित ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। उनके नाम अब 51 छक्के दर्ज हो चुके हैं। दिल्ली के खिलाफ रोहित का बल्ला जमकर रन उगलता है। उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 38 मैचों में अभी तक 1092 रन बनाए हैं।

वहीं अगर आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले और दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर अब रोहित शर्मा आ गए हैं, उनके नाम दिल्ली के खिलाफ 51 छक्के दर्ज हैं।

Created On :   5 April 2026 3:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story