Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: SRH ने LSG को दिया 156 रनों का टारगेट, क्लासेन ने दिखाई अपनी क्लाश, रेड्डी ने बिखेला अपना जलवा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत अच्छी नहीं थी। टीम की ओर से क्रीज पर ओपन करने आए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा सस्ते में निपट गए। हैदराबाद ने आज 26 रन पर ही 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद मैदान में आए हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। क्लासेन ने 41 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे रेड्डी ने 33 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। स्कोर 170 तक पहुंच सकाता था लेकिन लखनऊ ने लगातार कई विकेट झटक लिए।
किसने कितने रन बनाए?
ट्रेविस हेड 8 गेंद में 7 रन, अभिषेक शर्मा 00, ईशान किशन 01 और लियाम लिविंगस्टोन 20 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन ने 62 और रेड्डी ने 56 रनों की पारी खेली, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही फिर विकेटों का पतन होना शुरू हो गया। अनिकेत वर्मा 02 रनों पर नाबाद रहे. वहीं हर्ष दुबे 00, शिवांग कुमार 05 और हर्षल पटेल 04 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
LSG की गेंदबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शमी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। आवेश खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। दिग्वेश सिंह राठी और मनिमरण सिंह सिद्धार्थ को 1-1 सफलता मिली।
Created On :   5 April 2026 5:22 PM IST












