IPL 2026: दोनों मुकाबलों में 200+ रन...फिर भी मिली करारी शिकस्त, CSK के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दोनों मुकाबलों में 200+ रन...फिर भी मिली करारी शिकस्त, CSK के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
  • आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरूआती मुकाबले हारी चेन्नई
  • पंजाब के खिलाफ 5 बार 200 प्लस रन बनाकर हारी टीम
  • चोट के चलते एमएस धोनी शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेल रहे

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कल आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब ने एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही चेन्नई के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। एमएस धोनी के बगैर खेल रही सीएसके को शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत जबकि चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। अपने आईपीएल इतिहास में नौवीं बार पंजाब ने 200 प्लस का टारगेट चेज किया। अन्य कोई आईपीएल टीम इतनी बार 200 प्लस का टारगेट चेज नहीं कर पाई है।

चेन्नई के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड

पंजाब के खिलाफ मिली इस एकतरफा हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो

टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी पांचवी बार हारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज था, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार 200 या उससे ज्यादा रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा आईपीएल के अब तक के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ है जब टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम सीएसके किसी एक सीजन में अपने शुरूआती दोनों मुकाबले हार गई हो। आखिरी बार यह साल 2022 में देखने को मिला था। उस सीजन में टीम अपने शूरूआती चारों मैच हार गई थी।

वहीं इस मैच में मिली करारी हार के बाद टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम को स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन भारी पड़ गया। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे लगा कि ये सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था। विकेट तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए ये थोड़ा ग्रिप कर रहा था। गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। धीमी गेंद भी ग्रिप कर रही थी। इसलिए मुझे लगता है आप जानते हैं इस मैदान के लिए, खासकर बड़ी बाउंड्री को देखते हुए मुझे लगा कि ये सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था।'

Created On :   4 April 2026 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story