KKR vs SRH, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीता मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीता मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-6 आज (2 अप्रैल) खेला गया। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुआ। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीत लिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह मैच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर को जीत के लिए 227 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रनों पर की आउट हो गई।

कोलकाता का रनचेज

टारगेट को चेज करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन ने तूफानी शुरुआत की। एलन ने सिर्फ 7 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें उनके चार चौके और दो धक्के शामिल है। हालांकि, एलन अपनी इनिंग्स को काफी बड़ा नहीं कर पाए। उन्हें हर्ष दुबे ने कॉट एंड बोल्ड कर दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक अच्छी इनिंग्स की उम्मीद जताई थी। लेकिन वो 10 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन सिर्फ दो ही रन बना सके और आउट हो गए। टीम का यह तक का स्कोर 74/3 पर रहा।

अंगकृष रघुवंशी ने टीम को संभालते हुए 27 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। हालांकि रघुवंशी फिफ्टी के बाद ज्यादा समय तक नहीं टिक सके और रन आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और दो धक्के शामिल है। अनुकुल रॉय अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें नीतीश कुमार ने आउट कर दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने रिंकू सिंह को 35 रन पर पवेलियान भेजा।

हैदराबाद की कैसी रही पारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। उसने 8 विकेट पर 226 रन का सामने वाली टीम को टारगेट दिया। एसआरएच की धमाकेदार शुरुआत रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की पार्टनशिप में 82 रन बने, जो महज 5.4 ओवरों में कर दिया। हेड ने 6 चौके और तीन छक्के की सहायता से 21 गेंदों में 46 रन बनाए। उनका विकेट कार्तिक त्यागी ने लिया।

कप्तान ईशान किशन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वे 14 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी का शिक हो गए। मुजारबानी ने 9वां ओवर फेकते हुए अभिषेक को आउट किया। अभिषेक 21 बॉल पर 48 रन बनाए, जिसमें उनके चार छक्के और चार चौके शामिल है।

Created On :   2 April 2026 11:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story