IPL 2026: पंजाब किंग्स ने जीत के साथ किया शानदार आगाज, कूपर कोनोली ने खेली तूफानी पारी

पंजाब किंग्स ने जीत के साथ किया शानदार आगाज, कूपर कोनोली ने खेली तूफानी पारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया। टीम ने आज खेले गए टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। वहीं, 163 रन के टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य मैदान में ओपनिंग के लिए आए। गुजरात टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर फेंका। इस ओवर में 07 रन आए। टीम को पहला झटका 1.2 ओवर में प्रियांश आर्य के रूप में लगा। आर्या के आउट होने के बाद क्रीज पर बैटिंग करने आए कूपर कोनोली दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे थे प्रभासिमरन सिंह।

3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर

पंजाब किंग्स का 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन था। कूपर कोनोली 9 पर खेल रहे थे। दूसरे छोर पर मौजूद प्रभसिमरन 2 रन पर खेल रहे थे।

पावर प्ले खत्म होने तक पंजाब का स्कोर

पावरप्ले में पंजाब किंग्स का स्कोर 1 विकेट पर 55 रन था। कूपर कोनोली 16 गेंद में 27 रन पर थे। वह 2 चौके और 2 छक्के लगा चुके थे। प्रभसिमरन सिंह 12 गेंद में 20 रन पर थे। उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के निकला।

12 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स यह मैच बेहद आसानी से जीत लेगी। लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मैच का रुख पटल दिया। 12 से 15 ओवर के बीच गुजरात ने 8 रन दे कर 4 झटके। गेम देखकर लग रहा था कि गुजरात मैच में वापसी कर लेगी, लेकिन कोलोनी एक तरफ जमकर डटे रहे और बाजी पलट दी। पंजाब के लिए मुश्किल खड़ी तब हो गई थी,जब 144 पर 7 विकेट हो गए थे। जेवियर बार्टलेट ने कोनोली का अच्छा साथ दिया और टीम को मैच में वापस लेकर आए। कोनोली ने 44 गेंदों पर 72 रन की तूफानी पारी खेली।

गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा ने 29 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच में गुजरात टाइटंग को वापस लेकर आए। इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। लेकिन गुजराज टाइटंग को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Created On :   31 March 2026 11:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story