IPL 2026: बुरी तरह फ्लॉप हुई CSK की बल्लेबाजी, 127 रन पर पूरी टीम हुई ढेर,जडेजा, बर्गर और आर्चर ने शानदार बॉलिंग

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात्र 127 रन पर समेट दिया। मैच से पहले मजबूत नजर आ रही चेन्नई की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही। न संजू सैमसन चले और न ही शिवम दुबे। राजस्थान की धारदार गेंदबाजी के आगे चेन्नई का कोई बैटर नहीं टिक पाया। एक समय तो टीम 100 रन के अंदर सिमटती नजर आ रही थी, तब जेमी ओवरटन ने 43 रन की शानदारी पारी खेलकर टीम के स्कोर को 120 के पार पहुंचाया।
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की ओर से जैमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।
उनके अलावा डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने 18 और इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे सरफराज खान ने 17 रन बनाए। बाकी टीम का कोई भी बैटर 10 रन तक नहीं पहुंच सका। राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई बृजेश शर्मा ने 1-1 सफलता मिली। 1 बैटर रन आउट हुआ।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत सीएसके को दिया बल्लेबाजी का न्यौता, ब्रिजेश और कार्तिक का डेब्यू
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स - सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्ण घोष।
राजस्थान रॉयल्स - वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।
Created On :   30 March 2026 9:48 PM IST













