Vaibhav Suryavanshi's Record: वैभव ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, महज इतने गेंदों में ठोकी फिफ्टी

वैभव ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, महज इतने गेंदों में ठोकी फिफ्टी
आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दी। राजस्थान की जीत में सबसे अहम भूमिका युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने निभाई।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दी। राजस्थान की जीत में सबसे अहम भूमिका युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने निभाई। उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। अपनी इस तूफानी पारी में वैभव ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए।

वैभव ने मैच में 17 गेंदों में 52 रन बनाए। वह छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए। मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कई इंटरनेशनल बॉलर खेल रहे थे। वैभव ने सभी की जमकर धुलाई की। वैभव का स्ट्राइक रेट 300 से ज्यादा का रहा।

टॉप-3 में हुए शामिल

इस पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स में शामिल हो गए। इस मामले में पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। दूसरे नंबर पर केएल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड हैं। इन तीनों ने ही 14-14 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है। तीसरे स्थान पर सुनील नरेन और यूसुफ पठान के साथ अब वैभव सूर्यवंशी आ गए हैं। तीनों के नाम 15-15 गेंदों पर अर्धशतक दर्ज हैं।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज है। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर खेलते हुए गुजरात टायटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। इस पारी में वैभव ने 7 छक्के और 9 चौके जड़े थे।

Created On :   30 March 2026 11:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story