RR vs CSK Match Preview: आईपीएल 2026 के तीसरें मैच में आमने सामने होंगी CSK-RR, धोनी इंजर्ड, ब्रेविस भी हो सकते हैं बाहर, जानें हेड-टु-हेड रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजर्ड है ऐसे में उनका खेलना मुश्किल है। CSK पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही। ऐसे में इस बार दोनों ही टीमे जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।
सैमसन-जडेजा पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे
संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे।
यह भी पढ़े -अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें
हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी।
पिच रिपोर्ट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।
यह भी पढ़े -'आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए', ग्रीन के गेंदबाजी ना करने पर बोले कप्तान रहाणे
गुवाहाटी का मौसम
गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
दोनों टीमों की पॉसिबल-12
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।
Created On :   30 March 2026 2:39 PM IST












