Clash Of The Titans: बैंक ऑफ इंडिया की मौजूदगी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा जबरदस्त खेल

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप के सेमीफाइनल मुकाबले इस बार सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया की मौजूदगी ने खास रंग भर दिया है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनसे सीधे जुड़ाव बनाया। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों में जोश और आत्मविश्वास साफ नजर आया। रोमांचक मुकाबलों के बीच बीओआई की यह पहल खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ कॉर्पोरेट जगत और स्पोर्ट्स के बेहतर तालमेल की एक अच्छी मिसाल भी बनी।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 आरसीबी के खिलाफ मिली हार के लिए डेनियल विटोरी ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार
बीओआई ने खिलाड़ियों में भरा जोश
दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप के सेमीफाइनल मैच में शानदार जोश और उत्साह देखने को मिल रहा था। लेकिन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के आने से इस उत्साह में चार-चांद लग गए थे। बैंक के सीनियर अधिकारियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात भी की और उनका हौसला बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों में अलग ही ऊर्जा देखने को मिली और मैच का रोमांच भी बढ़ता हुआ नजर आया है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 राजस्थान के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों मैचों में दिखी जबरदस्त टक्कर
पहले सेमीफाइनल में अपोलो हॉस्पिटल्स ने सीएनडी फार्मा को 24 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच में कभी एक टीम हावी दिखी तो कभी दूसरी, लेकिन आखिर में अपोलो ने बाजी मार ली। वहीं दूसरे मुकाबले में फार्मा इलेवन ने मंगलायतन यूनिवर्सिटी को 16 रन से हराया। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, जिससे मैच आखिरी ओवर तक दिलचस्प बना रहा।
खेल के साथ बीओआई ने बढ़ाया जुड़ाव
इस पूरे आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया की भागीदारी ने खेल और कॉर्पोरेट दुनिया को जोड़ने का काम किया है। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए खेल भावना को आगे बढ़ाया। ऐसे आयोजन न सिर्फ एंटरटेनमेंट देते हैं, बल्कि टीमवर्क और कॉम्पिटिशन की भावना भी मजबूत करते हैं। अब सबकी नजर फाइनल मुकाबले पर है, जहां दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ने वाली हैं।
Created On :   29 March 2026 2:57 PM IST













