IPL 2026: क्या बारिश के चलते रद्द हो जाएगा चेन्नई और राजस्थान का मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के सेकंड होमग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के फैंस इस मुकाबले के लिए बेहद उत्साहित हैं। लेकिन मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। मैच के दौरान यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ओवरकास्ट कंडीशन पिच पर भी इफेक्ट डालेगी, ऐसे में टॉस का रोल काफी अहम हो जाएगा।
बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस शाम को 7 बजे फेंका जाएगा। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो इसमें चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 31 आईपीएल मैच हुए हैं, जिनमें से 31 चेन्नई ने जबकि 15 राजस्थान ने जीते हैं।
यह भी पढ़े -अगर मैं उस गेंद पर छक्का मार सकता हूं, तो सिंगल क्यों लूं? महज 11 की उम्र में भी आक्रामक था वैभव का अंदाज
कैसा है बरसापारा का रिकॉर्ड?
बरसापारा में अभी तक 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जबकि दो चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि यहां चार बार वो टीम जीती है जिसमें टॉस हारा है। वहीं टॉस जीतने वाली टीम केवल एक मैच जीत सकी है।
कैसा रहेगा गोवाहाटी का मौसम?
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान गोवाहाटी में बारिश की संभावना जताई गई है। जिस समय खेल शुरू होगा उस समय बारिश होने के आसार 15 प्रतिशत हैं। यही नहीं इसके रात करीब 9 बजे भी बारिश होने की संभावना है। ऐसी परिस्थिति पिच का बर्ताव बदलेगा और फिर टॉस की भूमिका भी अहम हो जाएगी।
Created On :   30 March 2026 5:29 PM IST













