आईपीएल 2026 अंबाती रायडू ने बताया क्यों चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

आईपीएल 2026 अंबाती रायडू ने बताया क्यों चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल
भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल-2026 के प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है। रायडू ने कहा कि इस सीजन चेन्नई का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ सकता है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू का मानना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल-2026 के प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है। रायडू ने कहा कि इस सीजन चेन्नई का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा है, जिसका नुकसान टीम को उठाना पड़ सकता है।

रायडू ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' से बात करते हुए कहा कि चेन्नई की टीम में इस बार काफी युवा खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में पहले तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उनमें से प्लेइंग इलेवन में किस-किस को मौका मिलता है और वह कैसे खुद को दिए गए रोल में फिट कर पाते हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज के अनुसार, वह इस सीजन चेन्नई के गेंदबाजी अटैक को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है। रायडू ने कहा कि बीच के ओवरों में विकेट निकालने के लिए टीम के पास नूर अहमद मौजूद हैं लेकिन पावरप्ले और अंतिम ओवरों के लिहाज से चेन्नई का गेंदबाजी अटैक कमजोर दिख रहा है।

रायडू ने कहा कि टीम के स्क्वॉड को देखकर चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। वहीं, स्पेंसर जॉनसन अभी इंजरी से उबर रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में डेवाल्ड ब्रेविस की सेवाएं भी टीम को नहीं मिल पाएंगी। एमएस धोनी भी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुवाई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी करते हुए नजर आएंगे। हेनरी का साथ देने की जिम्मेदारी खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन के कंधों पर होगी। वहीं, स्पिन विभाग की कमान नूर अहमद संभालेंगे, जिनका साथ अकील हुसैन देते हुए दिखाई दे सकते हैं। चेन्नई का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में काफी निराशाजनक रहा था और टीम 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत सकी थी जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। चेन्नई ने सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story