डीजीपीएम सीबीआईसी में बड़ी भर्ती, एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पदों पर आवेदन शुरू

डीजीपीएम सीबीआईसी में बड़ी भर्ती, एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के 172 पदों पर आवेदन शुरू
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की एक प्रमुख शाखा, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (डीजीपीएम) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। निष्पादन प्रबंधन महानिदेशालय (डीजीपीएम) ने एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के कुल 172 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की एक प्रमुख शाखा, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (डीजीपीएम) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। निष्पादन प्रबंधन महानिदेशालय (डीजीपीएम) ने एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के कुल 172 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

डीजीपीएम की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें लास्ट डेट से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी 47,600 से 1,51,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। वहीं, चार वर्ष की नियमित सेवा पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स की सैलरी 53,100 से 1,67,800 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीपीएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'संयुक्त निदेशक (सीसीए), डीजीपीएम मुख्यालय, पांचवीं मंजिल, ड्रम के आकार की इमारत, आईपी एस्टेट, नई दिल्ली – 110002' पते पर पोस्ट पर दें।

वहीं, कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां एडिशनल असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story