IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी में उड़ी CSK, राजस्थान ने जीत के साथ किया आगाज

वैभव सूर्यवंशी के तूफानी में उड़ी CSK, राजस्थान ने जीत के साथ किया आगाज
आईपीएल 2026 का राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आगाज किया। टीम ने आज खेले गए टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आगाज किया। टीम ने आज खेले गए टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से मात दी। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में सोमवार को RR ने बॉलिंग चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी CSK 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। 128 रन के टारगेट को RR ने 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

वैभव की तूफानी फिफ्टी

राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट केलिए 75 रन जोड़े। वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी। वह 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस शानदार पारी में इस युवा बल्लेबाज ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रन की पारी खेली। चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज ने दो विकेट झटके।

सीएके की फ्लॉप बैटिंग

चेन्नई की ओर से जैमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा डेब्यू कर रहे कार्तिक शर्मा ने 18 और इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे सरफराज खान ने 17 रन बनाए। बाकी टीम का कोई भी बैटर 10 रन तक नहीं पहुंच सका। संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे सभी फ्लॉप रहे। राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई बृजेश शर्मा ने 1-1 सफलता मिली। 1 बैटर रन आउट हुआ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर्स - सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्ण घोष।

राजस्थान रॉयल्स - वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स - डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।

Created On :   30 March 2026 11:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story