PBKS vs GT Preview: चौथे मैच में गिल और अय्यर की टीम के बीच होगी रोचक भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन से लेकर मौसम तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का आज चौथा मैच है। इसमें आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर खास नजर रहेगी। शुभमन गिल हाल के समय में छोटे प्रारूप की टीम से बाहर रहे हैं, ऐसे में उनके पास खुद को फिर से साबित करने का बड़ा मौका है।
गिल की नजर दमदार शुरुआत पर
गुजरात की कमान संभाल रहे शुभमन गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। पिछले कुछ सत्रों में उन्होंने लगातार रन बनाए हैं, लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी में भी तेजी देखने को मिल रही है। उनकी टीम में साई सुदर्शन जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं, जो पिछले आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। टीम काफी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और शुरुआत अच्छी करने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया
अय्यर पर भी बड़ी जिम्मेदारी
पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर के लिए भी यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने पहले भी अपनी कप्तानी में टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है, लेकिन उन्हें अब तक लगातार मौका नहीं मिल पाया। पिछले सत्र में उन्होंने काफी तेज स्पीड से रन बनाए थे और इस बार भी उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। टीम में कई युवा भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।
दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबर
अगर पिछले मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ समान संख्या में मैच जीते हैं, जिससे साफ है कि इस बार भी टक्कर कांटे की होने वाली है।
पिच और मौसम का हाल
मुल्लांपुर के मैदान की पिच तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद देती है, लेकिन बल्लेबाज भी यहां अच्छे रन बना सकते हैं। वहीं, मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मैच बिना किसी रुकावट के खेला जा सकेगा।
कहां और कब देखें मैच
यह मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे चंडीगढ़ के मुल्लांपुर मैदान में खेला जाएगा। दर्शक इसे घर बैठे भी सीधा देख सकते हैं। आज का मैच रोमांच से भरपूर रहने वाला है।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, फिशर-टिकनर की हुई वापसी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन?
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू , पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार , मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह ओमरजइ, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद शामिल हैं।
वहीं, गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टाम बेंटोन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कागिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर सिंह बरार, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, राशिद खान शामिल हैं।
Created On :   31 March 2026 1:03 PM IST












