IPL 2026: GT ने पंजाब किंग्स को दिया 162 रन का टारगेट, विजयकुमार वैशाख ने 4 ओवरों में झटके 3 विकेट

GT ने पंजाब किंग्स को दिया 162 रन का टारगेट, विजयकुमार वैशाख ने 4 ओवरों में झटके 3 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS)और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग चुनी। गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी थी। टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान शुभमन गिल और साई सुरर्शन ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। साई 11 गेंद में 13 रन बना के आउट हो गए। इसके बाद गिल और जोस बटलर ने 46 रनों की साझेदारी हुई। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद का शिकार हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। ओवर के अंत तक गुजरात टाइटंस का स्कोर 83 था।

गिल के आउट होने के बाद स्कोर को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे ग्लेन फिलिप्स। उन्होंने बटलर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। फिलिप्स 14वें ओवर के अंतिम गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 17 गेंदों में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर कुल 25 रन बनाए। बटलर रनों की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए एक छक्का लगाया लेकिन वह आउट हो गए। बटलर के आउट होने तक टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और दो छक्के लगाए।

बटलर और फिलिप्स के आउट होने के बाद रनों की रफतार को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे वाशिंगटन सुंदर। उन्होंने 16 गेंदों में 2 चौके की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शहरुख खान रनों की गति को तेजी से बढ़ाने में असफल रहे। वह 6 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बना सके। उसके बाद क्रीज पर उतरे राहुल तेवतिया ने 10 गेंद में 11 रन बना कर नाबाद लौटे।

Created On :   31 March 2026 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story