IPL 2026: SRH ने KKR को दिया 227 का रन का टारगेट,अभिषेक और क्लासेन ने खेली तूफानी पारी, ब्लेसिंग मुजरबानी ने झटके 4 विकेट

SRH ने KKR को दिया 227 का रन का टारगेट,अभिषेक और क्लासेन ने खेली तूफानी पारी, ब्लेसिंग मुजरबानी ने झटके 4 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 6वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। दोनों टीमों का यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडेन गार्डन में हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। हैदराबाद टीम में हेनरिक क्लासने ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया।

हैदराबाद की ओर से ओपन किसने किया?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने की शुरुआत अच्छी थी। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। दोनों बटरों ने पावर प्ले में 82 रन जोड़ लिए थे। एक तरफ अभिषेक ने 21 गेंद में 48 रन बनाए, दूसरी ओर ट्रेविस हेड ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज जब तक मैदान में थे तब तक रन रेट को धीमा नहीं होने दिया। उनके आउट होने के बाद रन रेट धड़ाम से नीचे आ रिगा।

8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद ने 8 ओवर में 110 रन बना लिए थे। इसके अगले ओवर में कोलकाता ने जबरदस्त वापसी की। 10वें ओवर में कोलकाता ने 3 विकेट झटक लिए। विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम 200 पार नहीं जा पाएगी लेकिन हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की साझेदारी ने कमाल कर दिखाया। नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए।

हैदराबाद के ओपनरों ने जिस तरह से स्टार्ट किया उससे लग रहा था कि 250 या 260 तक पहुंच जाएंगे। लेकिन मिडल ओवर में विकेट गिरने से टीम लड़खड़ा गई और रनों की रफतार भी धीमी पड़ गई। जिससे हैदराबाद 20 ओवर में 226 रन ही बना सकी।

Created On :   2 April 2026 9:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story