LSG vs DC Match Preview: IPL में आज आमने सामने होंगी लखनऊ और दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर मौसम तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 का पांचवां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीता है। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही। ऐसे में इस बार दोनों टीमों की नजर ट्रॉफी पर होगी।
यह भी पढ़े -सिंगापुर की गलियों में बसा मौनी रॉय का दिल, बोलीं- 'शूटिंग करने आई थीं, लेकिन शहर के आकर्षण में खो गई'
डकेट ने नाम वापस लिया
दिल्ली ने कन्फर्म किया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी शानदार दिख रहा है। मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिए काफी अहम होगी।
पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर
लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्कोरिंग तो कभी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
यह भी पढ़े -'धुरंधर को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं तो रिलीज से रोका क्यों नहीं?' मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
लखनऊ में बारिश के आसार नहीं
लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा। मैच में बारिश की सिर्फ 1% आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज गर्मी भी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मंगलवार रात यहां हल्की बारिश जरूर हुई थी, लेकिन उसका मैच पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।
Created On :   1 April 2026 3:41 PM IST












