IPL 2026: दिल्ली ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

दिल्ली ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। IPL 2026 का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आज के मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 119* (76गेंद) रनों की साझेदारी की। समीर रिजवी ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 70* रन बनाए। इस दौरान लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।

लखनऊ के इकाना स्टेडिमय में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवर में 141 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। DC को पहले ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम सिर्फ 26 के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। इस दौरान दिल्ली का विकेट लगातार गिरता रहा। जिसमें पथुम निसांका 1 रन, नितीश राणा 15 रन और कप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली एक समय फसती हुई नजर आ रही थी लेकिन समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स की साझेदारी ने टीम को मैच में वापस लेकर आए। उन्होंने पारी बढ़ाने के साथ-साथ रनों की रफतार बढ़ाई और टीम को जीत की दहलीज तक ले गए।

लखनऊ के किस गेंदबाज ने कितने विकेट लिए

लखनऊ के प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 28 रन खर्चे कर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, मोहसिन खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया।

Created On :   1 April 2026 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story