IPL 2026: लगातार 2 मुकाबले हारी CSK, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन की बदौलत 5 विकेट से जीती पंजाब किंग्स

लगातार 2 मुकाबले हारी CSK, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन की बदौलत 5 विकेट से जीती पंजाब किंग्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। रन चेज करने मैदान में उतरी पंजाब किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में यह मैच जीत लिया। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स (PBKS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान ने 50 रन बना कर टीम को मजबूती दी।

दूसरा मैच जीती पंजाब किंग्स

टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी थी। टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 4.2 ओवर में 61 जोड़ लिए थे। प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन बनाए वहीं, उनका साथ देने मैदान में उतरे प्रभसिमरन ने 43 रन बनाए।

उसके बाद कूपर कॉनोली ने 22 गेंदों में 36 रन बना कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में मदद की। अंतिम 10 ओवरों में पंजाब को जीत के लिए 107 रन चाहिए थे। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना गेर बदला और ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

टीम में धोनी बिना सब सून

एम एस धोनी शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में चेन्नई लगातार हार रही है। टीम आज फिर पंजाब के खिलाफ मैच हार गई। इसके पहले चेन्नई 8 विकेट से हारी थी और आज 5 विकेट से हारी। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई इस सूची में सबसे नीचे है।

Created On :   3 April 2026 11:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story