CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब के बीच देखने को मिलेगा मजबूत मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन से लेकर हेड टू हेड तक सब कुछ

चेन्नई और पंजाब के बीच देखने को मिलेगा मजबूत मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन से लेकर हेड टू हेड तक सब कुछ
आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में होने वाला है। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। दोनों ही टीमें 3 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेलने वाली हैं। सीएसके को अपने पहले ही मैच में हार मिली थी, जबकि पंजाब किंग्स ने अपने मुकाबले में जीत हासिल की है। ऐसे में चेन्नई की टीम अपनी पहली जीत के लिए खेलने वाली है। वहीं, पंजाब की टीम अपनी जीत को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगी। ऐसे में चलिए मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जानते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत रही फीकी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद अब टीम दबाव में है, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से आज मैदान में उतरने वाली है। चेन्नई के लिए राहत की बात यह है कि अब टीम अपना अगला मुकाबला अपने घरेलू मैदान चेपॉक में खेलेगी। अपने मैदान पर खेलने का फायदा अक्सर टीम को मिलता है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि चेन्नई इस बार बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

पंजाब देगी कड़ी चुनौती

चेन्नई के सामने पंजाब किंग्स की मजबूत टीम है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात को 3 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। ऐसे में उनका आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा है और वे जीत का सिलसिला जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं। आईपीएल इतिहास में चेन्नई और पंजाब के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 16-16 मुकाबले जीते हैं। हालांकि पिछले सीजन में पंजाब ने दोनों बार बाजी मारी थी, जिससे चेन्नई पर भी प्रेशर बना हुआ है।

पिच और मौसम का हाल

चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर करीब 163 रन के आसपास रहता है। वहीं, मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश का कोई खतरा नहीं है।

कब और कहां देखें मुकाबला?

यह मुकाबला 3 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। फैंस इसे टीवी और मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं।

क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?

चेन्नई सुपर किंग्स में संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद शामिल हैं। बता दें, सीएसके सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह और श्रेयस गोपाल में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लयेर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।

पंजाब किंग्स में प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल हैं। वहीं, पंजाब किंग्स प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई या लॉकी फर्ग्यूसन को इम्पैक्ट प्लयेर के रूप में उपयोग कर सकती है।

Created On :   3 April 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story