Punjab Kings vs Chennai Super Kings: 7वें मैच में CSK के युवा बल्लेबाज आयुष मात्रे ने खेली अर्धशतकीय पारी, दुबे ने दिखाया अपना दम, पंजाब किंग्स को दिया 210 रन का लक्ष्य

7वें मैच में CSK के युवा बल्लेबाज आयुष मात्रे ने खेली अर्धशतकीय पारी, दुबे ने दिखाया अपना दम, पंजाब किंग्स को दिया 210 रन का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए।

चेन्नई को पहला झटका कब लगा?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत अच्छी नहीं थी। टीम की ओर से ओपनिंग करने मैदान में उतरे संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड। चेन्नई को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। वह सिर्फ 7 रन बना के पवेलियन लौटे। वहीं, ऋतुराज भी 28 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद मैदान में उतरे आयुष म्हात्रे में इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों में 73 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान म्हात्रे में 6 चौके ओर 5 छक्के लगाए।

पिछले मुकाबले में अपना जलवा न बिखेर पाने वाले बल्लेबाज सरफराज खान ने अपनी दूसरी पारी में ताबड़ोड़ बैटिंग की। उन्होंने 12 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगा कर 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने आज कमाल क पारी खेली। उन्होंने अंतिम ओवरों का अच्छे से इस्तेमाल करके टीम को दो सौ के पार पहुंचाया। दुबे ने 28 गेंदों में 45 रन बना कर नाबाद पवेलियन लौटे।

दुबे, सरफराज और मात्रे ने खेली तूफानी पारी

एक समय चेन्नई सुपर किंग्स के 14 ओवर में 130 रन थे। उनके बाद मैदान में उतरे सरफराज खान ने तेजी से रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम की जिम्मेदारी शिवम दुबे ने अपने कंधों पर संभाली। उन्होंने 166.67 की स्ट्राइक रेट से 45 रनों की पारी खेली। दुबे और म्हात्रे की बल्लेबाजी की बदौलत टीम एक सम्मान जनक स्कोर बना पाई।

Created On :   3 April 2026 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story