Abhishek Sharma Fined: बीसीसीआई ने लिया अभिषेक के खिलाफ सख्त एक्शन, मैच फीस में भी होगी कटौती, जानें क्यों बढ़ी प्लेयर की परेशानी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा परेशानियों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने 2 अप्रैल (गुरुवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रनों की शानदार पारी खेली है। उन्होंने इस पारी में 4 छक्के और 4 चौके जड़े हैं। लेकिन मैच के बाद उन पर बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लिया है। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया है। जिसके चलते उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना काटा जाेगा। उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है।
क्या बोली बीसीसीआई?
बीसीसीआई ने अभिषेक शर्मा पर जुर्माना लगाया है और आधिकारिक बयान भी दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि 'सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकात नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के समय आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनको एक डीमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।'
अभिषेक ने मानी अपनी गलती
अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती भी मान ली है। उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत ही लेवल 1 अपराध को स्वीकार किया है और मैच रेफरी की पनिशमेंट को भी मान लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम फैसला माना जाता है।
क्यों हुआ था विवाद?
बता दें, अभिषेक शर्मा 9वें ओवर की चौथी केंद पर बाउंड्री पर कैच आउच हुए थे। हालांकि, तुरंत साफ नहीं हुआ तो ये मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा था कि क्या वरुण चक्रवर्ती ने कैच पूरा किया है या नहीं। सोशल मीडिया पर भी कई फैंस का मानना था कि ये कैच नहीं है। अभिषेक शर्मा भी इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ था।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 केकेआर पर बड़ी जीत के बाद भी शीर्ष-4 में नहीं एसआरएच, अंकतालिका पर डालें एक नजर
सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की जीत
सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने गुरुवार को आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 226 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स 161 रनों पर ही सिमट कर रह गई थी। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 24 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और 2 ओवरों में 2 विकेट भी चटकाए थे।
Created On :   3 April 2026 2:38 PM IST











