GT Vs RR Match Preview: गुजरात और राजस्थान के बीच होगा आज का दूसरा मैच, रबाडा और सिराज से होगा वैभव का सामना

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 का पहला डबल हेडर आज है। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। बात करें गुजरात और राजस्थान के मैच की तो यह इस सीजन का नौवां मैच होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा।
यह दोनों ही टीमों का इस सीजन का दूसरा मैच होगा। जहां राजस्थान ने अपना पहला मैच चेन्नई के खिलाफ जीता था। वहीं, गुजरात को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से गुजरात ने 6 और राजस्थान ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन (आईपीएल 2025) दोनों टीमों ने आपसी हुए दो मुकाबले में एक-एक मैच जीते थे।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 क्या आरसीबी 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली ने दिया मजेदार जवाब
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में राजस्थान का पलड़ा भारी माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह 15 साल के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी हैं। वह इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
आज के मैच में उनका मुकाबला कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार फास्ट बॉलर्स से होगा, जो उनके लिए बड़ा टेस्ट साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा जुर्माना, इस बार राशि बढ़ी
पिच और वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों मदद मिलती है, लेकिन बाद में वह बैटिंग के लिए आसान हो जाती है। शाम के समय होने वाले मैचों में यहां पर ओस की भूमिका अहम हो जाती है। इससे बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिलता है।
इस मैदान पर अभी तक कुल 44 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से पहले और बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने बराबर यानि 22-22 मैच जीते हैं।
वहीं बात करें वैदर की तो मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बारिश होने के आसार न के बराबर हैं।
पॉसिबल प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा ।
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा और दसुन शनाका।
Created On :   4 April 2026 1:55 PM IST












