आईपीएल 2026 पंजाब पहले नंबर पर, मुंबई टॉप-4 से बाहर, सीएसके-पीबीकेएस मैच के बाद देखें अंकतालिका का हाल

आईपीएल 2026 पंजाब पहले नंबर पर, मुंबई टॉप-4 से बाहर, सीएसके-पीबीकेएस मैच के बाद देखें अंकतालिका का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) का सातवां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच शुक्रवार को खेला गया। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) का सातवां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच शुक्रवार को खेला गया। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है।

आइए देखते हैं कि अंकतालिका में अन्य 9 टीमें किस स्थान पर हैं।

पंजाब किंग्स 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 मैच में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 1 मैच में 1 जीत के साथ पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच में 1 जीत के साथ छठे नंबर पर है।

गुजरात टाइटंस और एलएसजी क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों ने 1-1 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में हार का सामना करने के बाद क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

अंकतालिका में टीमों का क्रम जीत हार के अलावा नेट रन रेट के आधार पर निर्धारित है।

सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45 और सरफराज खान के 32 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे।

पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 9:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story