संकटनाशन गणपति की आराधना को समर्पित विकट संकष्टी का पर्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

संकटनाशन गणपति की आराधना को समर्पित विकट संकष्टी का पर्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विकट संकष्टी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 5 अप्रैल, रविवार को पड़ रहा है। भगवान गणेश के अष्टविनायक रूपों में से एक विकट रूप की इस दिन विशेष आराधना की जाती है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विकट संकष्टी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पावन पर्व 5 अप्रैल, रविवार को पड़ रहा है। भगवान गणेश के अष्टविनायक रूपों में से एक विकट रूप की इस दिन विशेष आराधना की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि विकट गणेश अपने भक्तों की सभी प्रकार के ज्ञात-अज्ञात भय, रोग, शोक और दुर्घटनाओं से रक्षा करते हैं। यह व्रत न सिर्फ व्यक्ति को निर्भीक बनाता है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने का साहस भी प्रदान करता है। घोर संकटों में भी भक्तों की रक्षा करने वाले विकट गणेश अपराजेयता का वरदान देते हैं।

5 अप्रैल को चतुर्थी तिथि दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर अगले दिन तक रहेगी। व्रत रखने वाले भक्त पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को चंद्रमा के उदय के बाद पूजा और चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण का विधान है।

5 अप्रैल को सूर्योदय 6 बजकर 7 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 21 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट

तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल शाम 5 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक, यमगण्ड दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा और गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक, दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं, भद्रा सुबह 6 बजकर 7 मिनट से दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 9:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story