टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर भाजपा का निशाना, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार

टीएमसी के मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर भाजपा का निशाना, कहा- बंगाल में चरम पर भ्रष्टाचार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाया जाएगा।

खड़गपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री सुजीत बोस और रथिन घोष को ईडी के समन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाया जाएगा।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "केंद्रीय एजेंसियां ​​सालभर अपना काम जारी रखती हैं। बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इसलिए, इसमें शामिल हर व्यक्ति को बुलाना जाएगा। मामले की जांच चल रही है। सभी को केंद्रीय एजेंसियों की जांच में सहयोग करना चाहिए।"

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंत्री सुजीत बोस और रथीन घोष को नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले के संबंध में तलब किया है। ईडी का यह समन पश्चिम बंगाल में चल रही चुनावी तैयारियों के बीच आया।

वहीं, दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी के पास अभी पैसा और पुलिस दोनों थे। पुलिस धीरे-धीरे निष्क्रिय हो रही है। पहले पैसा खुद पुलिस पहुंचाती थी। यह बारे में सभी को पता है। हमें भी खबर है कि बहुत से पुलिस अधिकारी इस काम में लगे हुए हैं। केंद्रीय बल की तैनाती से लोग खुश हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "ममता बनर्जी की स्थिति बिगड़ चुकी है। उनकी पार्टी नाकाम होने वाली है। इसलिए वे सीईसी और अन्य लोगों के खिलाफ बोलती हैं। उनकी हारने की नौबत आ चुकी है।"

भाजपा नेता ने चुनाव में दागी नेताओं को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। दिलीप घोष ने कहा, "सबसे बड़े अपराधी और भ्रष्टाचारी नेताओं को सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। वे सुरक्षा मिलने के बाद और ज्यादा लोगों को डराते हैं। इसलिए अगर किसी भी नेता की इमेज ठीक है तो उसे सीधे जनता के बीच जुड़ना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव भयमुक्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होगा। बंगाल की जनता चुनाव में खुलकर वोट करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 9:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story