IPL 2026: खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन को मिला CSK के हेड कोच का सपोर्ट, बोले - 'हर मुकाबले में रन नहीं बनते'

खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन को मिला CSK के हेड कोच का सपोर्ट, बोले - हर मुकाबले में रन नहीं बनते
भारत को टी20 वर्ल्डकप 2026 का विनर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्डकप का विनर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर/बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने की वजह आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में उनका असफल रहना है। इस मुश्किल वक्त में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू का सपोर्ट किया है।

क्या बोले फ्लेमिंग?

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से अपना डेब्यू कर रहे संजू ने अभी तक खेले दो मैचों में कुल 13 रन बनाए हैं। इसके बाद उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'वह हर मैच में रन नहीं बना सकता. यह T20 क्रिकेट है। पंजाब के ख‍िलाफ वह एक एज देकर आउट हुआ। लेकिन वह अच्छी फॉर्म में है, अभ्यास भी शानदार कर रहा है। जब वह चल पड़ता है, तो मैच विनर साबित होता है। दो पारियों से किसी खिलाड़ी को जज नहीं किया जा सकता।

इस तरह आउट हुए संजू

संजू सैमसन आईपीएल में अपनी टी20 वर्ल्डकप वाली फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए। आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में उन्होंने अपनी पहले की टीम राजस्थान के खिलाफ केवल 6 रन बनाए। वह इस मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पंजाब के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में वह जेव‍ियर बार्टलेट की गेंद पर विकेटकीपर प्रभस‍िमरन को कैच थमा बैठे। इस मैच में उन्होंने केवल 7 रन बनाए।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच अब 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसके होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अगर संजू सैमसन के आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड को देखें तो वह निराशाजनक रहा है। उन्होंने 2025 की चैंपियन टीम के खिलाफ 24 पारियों में 484 रन बनाए हैं।

Created On :   4 April 2026 9:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story