RCB Vs CSK Match Preview: बेंगलुरु और चेन्नई के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मैच, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

बेंगलुरु और चेन्नई के बीच खेला जाएगा आज का दूसरा मैच, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
  • आईपीएल में आज लगातार दूसरे दिन डबल हैडर खेला जाएगा।
  • दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा
  • शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। यह मैच हैदराबाद में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

आईपीएल 2026 का यह 11वां मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो बेंगलुरु ने जहां अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की थी, वहीं चेन्नई ने अपने शुरूआती दोनों मैच गंवाए हैं। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी तीसरे जबकि सीएसके आखिरी यानि 10वें पायदान पर है।

हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी

हेड टू हेड पर नजर डालें तो इसमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई ने 22 जबकि बेंगलुरु ने केवल 13 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं एम चिन्नास्वामी में दोनों टीमों का आमना-सामना 12 बार हुआ है। इसमें बेंगलुरु ने 6 और चेन्नई ने 5 जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। पिछले सीजन में दोनों टीमें दो बार भिड़ी थीं। दोनों मैचों में आरसीबी को जीत मिली थी।

वेदर रिपोर्ट

इस मुकाबले में बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के चांसेज 25 फीसदी हैं। सुबह के समय धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं पिच की बात करें तो यहां पिच बैटिंग के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती है। अब तक इस मैदान पर आईपीएल के 101 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43 जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 54 मैच जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहली बॉलिंग चुनकर टारगेट को चेज करना पसंद करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल।

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन।

Created On :   5 April 2026 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story