IPL 2026: हैदराबाद की निकल गई हवा, लास्ट तक खड़े रहे कप्तान ऋषभ पंत, टीम को दिलाई 5 विकेट से जीत

हैदराबाद की निकल गई हवा, लास्ट तक खड़े रहे कप्तान ऋषभ पंत, टीम को दिलाई 5 विकेट से जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी लखनऊ सुपर जायट्ंस ने 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे।

मुकाबले में टारगेट का पीछा करने मैंदान में उतरी लखनऊ का शुरूआत अच्छी थी। टीम की ओर से बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए एडेन मार्करम ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने 27 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

लखनऊ एक समय फसती हुई नजर आ रही थी जब लास्ट 2 ओवरों में उसका विकेट गिरा टीम को 12 गेंदों में 13 रन बनाने थे।19वें ओवर में हर्ष दुबे ने सिर्फ 4 रन दिए। अब लखनऊ को लास्ट ओवर में 9 रन बनाने थे। ऋषभ पंत ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अब 5 गेंद में 5 रन बचे। एक बार फिर पंत ने चौका लगाया। इसके बाद दो गेंद डॉट हुईं और फिर पंत ने चौका लगाकर जीत दिलाई।

LSG शुरू में थोड़ा लड़खड़ाई थी जब मिचेल मार्श का विकेट गिरा था। वह 12 गेंद में दो चौके की मदद से 14 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद मार्करम और पंत ने 40 रनों की साझेदारी हुई। ऋषभ पंत एक तरफ दीवार बनकर खड़े थे,लेकिन दूसरी तरफ विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी था।

आयुष बदोनी 9 गेंद में 12, निकोलस पूरन 4 गेंद में 01 और अब्दुल समद 12 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 50 गेंद में 68 रनों पर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 8 चौके निकले।

Created On :   5 April 2026 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story