IPL 2026: RCB ने CSK को दिया 251 रन का लक्ष्य, रजत पाटीदार और टिम डेविड ने खेली विस्फोटक पारी

RCB ने CSK को दिया 251 रन का लक्ष्य, रजत पाटीदार और टिम डेविड ने खेली विस्फोटक पारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। । चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 251 रन लिए हैं।

RCB के बल्लेबाजों ने आज अपने बल्ले से कहर बरपाया। टीम का इस सीजन का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। बेंगलुरु की ओर से क्रीज पर ओपनिंग करने आए विराट कोहली और फिल साल्ट। विराट ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए वहीं, दूसरी तरफ उनका साथ दे रहे फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए।

देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। इस दौरान डेविड ने 8 छक्के और 3 चौके जड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 48 रन बनाए।

तीसरा ओवर खलील अहमद ने किया

चेन्नई की ओर से तीसरा ओवर खलील अहमद ने डाला। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन की ओर छक्का लगाने का प्रयास किया। लेकिन छक्का जाने की बयाय शिवम दुबे के हाथ में आ गिरा। लेकिन उन्होंने हाथ में आए कैच को छोड़ दिया। इस पर अनुष्का शर्मा काफी खुश हुईं और इसे सेलिब्रेट किया

पॉवर प्ले में बेंगलुरु का पहला विकेट गिरा

विराट कोहली पॉवरप्ले में आउट हो गए और उनका कैच भी शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट मारना चाहा, लेकिन इस बार भी गेंद को दूरी प्राप्त की और वह कैच आउट हो गए।

Created On :   5 April 2026 9:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story