KKR vs PBKS Match Preview: आईपीएल में आज आमने सामने होंगी कोलकाता-पंबाज, KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार, जानें पिच रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा। कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली ऐसें में टीम अपना तीसरा मैंच जीतने के लिए जोर लगाती दिखेगी। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। ऐसे में पंजाब अपनी जीत की सिलसिला जारी रखने की पूरी कोशिश करेगी। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है ऐसे में मैंच काफी टक्कर का होने वाला है।
यह भी पढ़े -इस फिल्म के बलबूते पर जितेंद्र के करियर को मिला दूसरा जीवन, 'जंपिंग जैक' की छवि को तोड़ने में मिली मदद
KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 बार टक्कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला।
मौसम का हाल
सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
यह भी पढ़े -भूत बंगला ट्रेलर चमगादड़ों की सेना के साथ 'वधुसूर' की एंट्री, अक्षय और राजपाल की कॉमेडी मजेदार
पीच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।
Created On :   6 April 2026 3:04 PM IST












