IPL 2026: लगातार दो मुकाबले जीती RCB, गेंदबाज और बल्लेबाज CSK पर कहर बनकर टूटे, 43 रनों से जीत लिया मैच

लगातार दो मुकाबले जीती RCB, गेंदबाज और बल्लेबाज CSK पर कहर बनकर टूटे, 43 रनों से जीत लिया मैच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 251 रन का टारगेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी। जिससे बेगलुरु ने यह मैच 43 रन से जीत लिया।

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसमें फिल साल्ट ने 46 रन बनाए देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। रजत पाटीदार (48) और टिम डेविड (70) ने ताबड़तोड़ पारी खेली

महामुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी चेन्नई के ओपनरों ने निरास किया। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में निपट गए। संजू ने 9 और ऋतुराज ने 7 रन बनाए। ऋतुराज के आउट होने के बाद क्रीज पर पर आए आयुष म्हात्रे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मैदान में आए सरफराज खान मे कुछ हद तक अपना कमाल दिखाया लेकिन वह भी 25 गेंदों में 50 रन बना कर पवेलियन लौटे। सरफराज ने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 8 चौके लगाए थे।

कार्तिक शर्मा 3 गेंदों पर 6 रन बनाकर कैच आउट हो गए। शिवम दुबे ने 2 चौके लगाए लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दुबे 13 गेंदों में 18 रन बना कर आउट हो गए। इसके बाद प्रशांत वीर और जेमी ओवरटन के बीच पच्चास रन की साझेदारी हुई, तब लगा कि चेन्नई मुकाबले में वापस आ जाएगी। लेकिन यह जोड़ी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। दोनों ने 32 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। प्रशांत ने 29 गेंदों में 43 और ओवरटन ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए।

RCB के बल्लेबाजों का कहर

विराट कोहली और फिल साल्ट ने शुरुआत में एच आक्रामक माहौल बनाकर शुरुआत की थी। विराट 18 गेंदों में 28 रन बना कर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल ने आते ही बड़े-बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए थे। दूसरा विकेट साल्ट का गिरा, उन्होंने 30 गेंदों में 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली।

कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड की साझेदारी से टीम का स्कोर 250 तक पहुंचा। पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए वहीं, टिम डेविड ने 25 गेंदों में 8 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 70 रनों की धुआंधार पारी खेली।

Created On :   5 April 2026 11:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story