RCB Vs CSK: 'अगर विराट कोहली का कैच ड्रॉप...', CSK के कप्तान गायकवाड़ ने इसे बताया हार की सबसे बड़ी वजह

अगर विराट कोहली का कैच ड्रॉप..., CSK के कप्तान गायकवाड़ ने इसे बताया हार की सबसे बड़ी वजह
आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद हार की वजह पर बात की। उन्होंने कहा कि यदि विराट कोहली का शुरुआत में ही कैच ले लिया होता तो शायद मैच का परिणाम हमारे पक्ष में होता।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। 251 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 207 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए।

यह इस सीजन में चेन्नई की लगातार तीसरी हार है। मैच के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद भी हैरान था। सरफराज, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन और कुछ हद तक शिवम दुबे ने शानदार लड़ाई लड़ी। मैं टॉप ऑर्डर में और बेहतर योगदान दे सकता था, शायद हम लक्ष्य हासिल भी कर लेते।"

मैच में विराट कोहली ने 18 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। उन्होंने फिल साल्ट के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर में खलील अहमद की गेंद पर विराट ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद ऊपर उठ गई। मिड ऑन पर खड़े शिवम दुबे ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। फील्डिंग में मौके गंवाने पर चेन्नई के कप्तान ने कहा, "अगर हमने विराट कोहली का शुरुआती कैच ले लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में आ सकता था, लेकिन 13-14वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में ही था, वहीं से मोमेंटम बदल गया।"

Created On :   6 April 2026 1:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story