Bhuvneshwar Kumar's Records: चेन्नई के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले फास्ट बॉलर बने

चेन्नई के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले फास्ट बॉलर बने
आईपीएल 2026 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु ने 43 रन की जीत हासिल की।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2026 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु ने 43 रन की जीत हासिल की। यह उसकी लगातार दूसरी जीत है, वहीं चेन्नई की लगातार तीसरी हार। इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आयुष म्हात्रे के रूप में अपने आईपीएल करियर का 200वां विकेट लिया।

वह अब आईपीएल में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके नाम आईपीएल के 176 मैचों में 224 विकेट दर्ज हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर सुनील नरेन हैं जिनके नाम 193 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने अपने सभी कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलते हुए लिए हैं।

पहले तेज गेंदबाज बने भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले न ही कोई भारतीय न ही विदेशी खिलाड़ी इस आंकड़े को छू पाया है। वह शुरुआती ओवरों के साथ ही डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल के अलावा भुवी का इंटरनेशनल करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में 90 विकेट लिए हैं।

आईपीएल के टॉप-5 विकेट टेकर बॉलर्स

युजवेंद्र चहल - 224 विकेट

भुवनेश्वर कुमार - 202 विकेट

सुनील नरेन - 193 विकेट

पीयूष चावला - 192 विकेट

आर. अश्विन - 187 विकेट

Created On :   6 April 2026 12:23 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story