IPL 2026: KKR और PBKS मुकाबले में बारिश ने डाला खलल, कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 25 रन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 12वां मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हो रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुकाबले में पहले कोलकाता बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी है।
टॉस जीतकर बैटिंग करने मैदान उतरी KKR की टीम 3.4 ओवर ही खेल सकी थी कि बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा गया। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए है। क्रीज पर मौजूद अजिंक्य रहाणे 6 गेंदों में 08 रन पर और अंगकृष रघुवंशी 7 गेंदों में 07 रन पर हैं। फिलहाल अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है कि दोबारा मैच की शुरुआत कब होगी।
टूर्नामेंट के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
टूर्नामेंट के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
Created On :   6 April 2026 9:05 PM IST












