IPL 2026: KKR-PBKS मैच में बारिश ने टांग अड़ाई, मुकाबला रद्द होने से कितना बदला पॉइंट्स टेबल? देखें यहां ताजा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 12वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में चल रहा था। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुकाबले में पहले कोलकाता बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी थी। उसी समय बारिश होने लगी जिसके कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया। आइए जानते हैं बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोलकाता सहित बाकी टीमों कितने नंबर पर पहुंची।
पंजाब लिस्ट में पहले नंबर पर
बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद पंजाब को एक पॉइंट मिला, जिसके बाद टीम के पास कुल 5 पॉइंट्स हो गए हैं। PBKS टेबल सूची में पहले नंबर पर पहुंच गई है। इसके पहले बेंगलुरु 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर थी।
कोलकाता सूची में कौन-से नंबर पर
कोलकाता अब तक 3 मैच खेल चुकी है। दो मैचों हार का सामना किया है। तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद टीम को 1 पॉइंट मिला। KKR टेबल सूची में 8वें स्थान पर है।
ऐसा है पूरा पॉइंट्स टेबल
Created On :   7 April 2026 1:28 AM IST












