IPL 2026: बारिश की भेट चढ़ा कोलकाता-पंजाब मैच, KKR बुरी तरह हारने से बची, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

बारिश की भेट चढ़ा कोलकाता-पंजाब मैच, KKR बुरी तरह हारने से बची, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 12वां मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में चल रहा था। KKR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुकाबले की पहली पारी में बैटिंग करने मैदान में उतरी टीम 3.4 ओवर ही खेल पाई थी कि बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा गया। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए थे। क्रीज पर मौजूद अजिंक्य रहाणे 6 गेंदों में 08 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 7 गेंदों में 07 रन बना कर खेल रहे थे।

कोलकाता और पंजाब किंग्स के मैच में बारिश रुक गई थी। मगर कट-ऑफ टाइम तक खेल चालू नहीं हो पाया था जिसके कारण फैसला कैसे होगा आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा? तो यहां जान लीजिए इसको लेकर बीसीसीआई का पूरा नया नियम क्या है? कट-ऑफ टाइम यानी रात 11 बजकर 14 मिनट तक मैच शुरू नहीं हो पाया है इसलिए यह मैच रद्द कर दिया गया।

अगर कट-ऑफ टाइम में मैच शुरू हो जाता तो कोलकाता और पंजाब के बीच 5-5 ओवर का मैच होता। KKR तीसरा ओवर (3.4) खेल रही थी। कट-ऑफ टाइम के हिसाब से कोलकाता को 8 गेंदे खेलने को और मिलती ऐसे में टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता।

मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया है। मुकाबले में बारिश ने खलल डाला तो कोलकाता को फायदा हो गया। क्योंकि टीम ने जिस तरह की शुरुआत की थी उससे हारना तय था। पंजाब किंग्स के अब 5 पॉइंट्स हो गए हैं और वह टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। बता दें, पंजाब किंग्स अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

Created On :   6 April 2026 11:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story