MI vs RR Preview: MI शानदार कमबैक के लिए तैयार, RR भी दिखाएगी दम, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ पिच रिपोर्ट तक सब कुछ

MI शानदार कमबैक के लिए तैयार, RR भी दिखाएगी दम, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ पिच रिपोर्ट तक सब कुछ
आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आएंगे। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच होने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है। बता दें, मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हारने के बाद अब राजस्थान से भिड़ेगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम धमाकेदार कमबैक करने के लिए उतरेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार तीसरा मुकाबला जीतने के लिए खेलने वाली है। ये मुकाबला बहुत ही ज्यादा अहम होने वाला है। ऐसे में चलिए इस मैच की पिच रिपोर्ट से लेकर हेड टू हेड मैच तक सब कुछ जानते हैं।

क्या है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो अब तक इनके बीच में 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है और राजस्थान ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, 1 मैच में कोई रिजल्ट नहीं आ पाया था। वहीं, इस बार दोनों ही टीमें अपनी जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीं, राजस्थान के पास मौका है कि वो इस अंतर को कम कर पाए।

क्या है पिच और मौसम रिपोर्ट?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर पहली पारी के समय नई गेंद से बॉलर्स को आराम मिल सकता है। लेकिन बाद में स्पिनरों के लिए फायदेमंद नजर आती है। वहीं, दूसरी पारी के समय बैटिंग थोड़ी आसान होती नजर आती है। ऐसे में जो टीम टार्गेट को चेज करने वाली है, उसको जीत दर्ज करने का मौका मिल सकता है। मौसम के बारे में जानें तो, गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच में परेशानी आ सकती है। हालांकि, बारिश का असर ज्यादा नहीं दिखेगा, जिसके चलते कम ओवरों का मैच फैंस को देखने को आराम से मिल जाएगा।

क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन?

राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस में रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार शामिल हैं।

Created On :   7 April 2026 12:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story