IPL 2026: अगर बारिश में धुला RR और MI का मैच तो इस टीम को होगा फायदा, समझे पॉइंट्स टेबल का गणित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस समय बारिश आईपीएल का मजा किरकिरा कर रही है। सोमवार को टूर्नामेंट का 12वां लीग मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। अब आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुंबई बनाम राजस्थान के मैच में भी बारिश ने रुकावट डाल दी है। ताजा अपडेट के मुताबिक बारिश के चलते अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। आइए जानते हैं अगर बारिश में यह मैच धुला तो किस टीम को फायदा होगा...
यह भी पढ़े -बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बड़ा उलटफेर, अमीनुल इस्लाम प्रेसिडेंट के पद से हटाए गए, यह दिग्गज क्रिकेटर संभालेगा कमान
अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो यह राजस्थान रॉयल्स के लिए वरदान साबित होगा। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई को इससे भारी नुकसान हो सकता है। राजस्थान अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है। वह चार अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। टीम का नेट रनरेट +2.233 का है। वहीं पहले पायदान पर मौजूद पंजाब किंग्स के पास 5 पॉइंट्स हैं, लेकिन टीम का नेट रनरेट +0.637 का है। यदि आज का मुकाबला नहीं खेला जाता है तो राजस्थान और मुंबई दोनों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसे में 5 अंकों के साथ राजस्थान टॉप पहुंच जाएगी, क्योंकि उसका रनरेट पंजाब से बेहतर है।
वहीं दूसरी ओर दो मैचों में से मुंबई ने एक जीता और एक हारा है। लिहाजा, बारिश होने की कंडीशन में टीम के पास केवल 3 पॉइंट्स ही हो पाएंगे। वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी और उसका प्लेऑफ में पहुंचने की राह कठिन हो जाएगी।
Created On :   7 April 2026 8:34 PM IST












