PSL 2026: पीएसएल में हुआ बड़ा हादसा, सिर में गेंद लगने से बेहोश हुआ पाकिस्तानी प्लेयर, अस्पताल में हुआ एडमिट

पीएसएल में हुआ बड़ा हादसा, सिर में गेंद लगने से बेहोश हुआ पाकिस्तानी प्लेयर, अस्पताल में हुआ एडमिट
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन कुछ न कुछ वजहों से चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा हो गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन कुछ न कुछ वजहों से चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को टूर्नामेंट में एक बड़ा हादसा हो गया। इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के नेट सेशन के दौरान टीम के प्लेयर मीर हमजा सज्जाद सिर में गेंद लगने की वजह से बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सज्जाद को होश आ गया है और उनकी हालत स्थिर है।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जहां मोहम्मद हाई परफॉरमेंस सेंटर में इस्लामिक यूनाइटेड की टीम प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान टीम के बैटर मार्क चैपमैन का एक शॉट ऑउट ऑफ कंट्रोल हो गया और बॉल सीधे मीर हमजा सज्जाद के सिर के पीछे जोर से लगी। बॉल लगते ही हमजा जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

इसके बाद तुरंत सज्जाद को पास वाले हॉस्पिटल ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको होश आ गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें कहीं गंभीर चोट तो नहीं आई इसके लिए सीटी स्कैन भी कराया गया है।

इस डरावनी घटना के बाद फिलहाल ट्रेनिंग सेशन को रोक दिया गया है। सज्जाद को लगी चोट को लेकर टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ चिंतित दिखाई दे रहा है। फिलहाल फ्रेंचाइजी की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उनकी हालत स्थिर होने की खबर से राहत जरूर मिली है।

बता दें कि मीर हमजा सज्जाद पाकिस्तान के युवा बॉलर हैं। उनके नाम 6 टी20 मैचों में 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं 8 फर्स्ट क्लॉस मैचों में वह 25 विकेट ले चुके हैं। इस साल हुई पीएसएल की नीलामी में उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 70 लाख पाकिस्तानी रुपयों में खरीदा है।

Created On :   7 April 2026 9:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story