IPL 2026: एक नहीं दो नहीं लगातार तीन मुकाबले हारी CSK, इरफान पठान ने बताया कारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम अब तक 3 मैच खेल चुकी है और तीनों में हार का सामना किया है। रविवार (5अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ के खेले गए मैच में टीम 43 रनों से हार गई। चेन्नई के इस हालिया प्रदर्शन को देखते हुए फैंस दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फैंस का कहना है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की गैर-मौजूदगी से CSK का बैलेंस गड़बड़ा गया है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने कहा नूर अहमद इस सीजन में लगभग 10 ओवर डाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा रन लुटा दिए और एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाए। टीम की परेशानी की एक वजह उनकी 11.1 इकॉनमी रेट भी है।
आरसीबी से 43 रनों से हारने के बाद इरफान पठान ने सुझाव दिया है। उन्होंने नूर को रन-अप में बदलाव करना चाहिए। पठान ने सोशल मीडिया पर कहा "वह (नूर) फिलहाल csk की सबसे बड़ी समस्या हैं। मुझे लगता है कि अगर वह रन-अप का एंगल सही कर लें तो एलाइनमेंट बेहतर हो जाएगी। उनका हाथ जो एक तरफ गिर रहा है वह भी सीधा हो जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा चेन्नई के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी अच्छी प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं। उन्हें अब टीम में जलवा बिखेरना होगा। पठान ने कहा मैं उनकी गेंदबाजी से काफी निराश हूं क्योंकि वह अपने अनुभव का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पहले अच्छा प्रर्दशन किया है और इकॉनमी भी अच्छी रही है, लेकिन इस लीग में वह ऐसा प्रर्दशन नहीं कर पाए. एक अनुभवी गेंदबाज हाफ वॉली नहीं डालता है।
बता दें, टीम अब तक अपने शुरुआती तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म, गेंदबाजी में नूर अहमद और मैट हेनरी की असफलता, तथा डेथ ओवरों में खराब प्रदर्शन (16.5 की इकॉनमी) टीम की लगातार हार के प्रमुख कारण बने हैं।
Created On :   7 April 2026 2:17 PM IST












